India News

बेटी के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, आरोपी पिता गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

एक मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर की गई क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना का वीडियो एक व्हाट्सएप ग्रुप पर सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान मोनू उर्फ योगेन्द्र सिंह के रूप में की। साथ ही यह भी पुष्टि हुई कि वीडियो में नजर आ रही बच्ची उसकी बेटी है। वीडियो में दिखाई गई घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इसे महत्वपूर्ण साक्ष्य माना और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने मासूम बच्ची के साथ हुई कथित बर्बरता की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बेटी के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, आरोपी पिता गिरफ्तार कर भेजा गया जेल Read Post »

Crime, Top News

ईरान तनाव पर पीएम मोदी की आज अहम बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ेंगे CM विष्णुदेव साय

अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (27 मार्च) देश के कई मुख्यमंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी वर्चुअली शामिल होंगे। माना जा रहा है कि ईरान से जुड़े हालिया संघर्ष और वैश्विक तनाव के भारत पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों पर विस्तार से चर्चा होगी। खासकर पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता, बढ़ती महंगाई, सप्लाई चेन और जरूरी सेवाओं को बनाए रखने को लेकर केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय पर जोर रहेगा। इस बैठक में केवल गैर-चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। प्रधानमंत्री पहले ही संकेत दे चुके हैं कि यदि पश्चिम एशिया का संकट लंबा चलता है तो इसका असर भारत की अर्थव्यवस्था और आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ के लिए यह बैठक खास मानी जा रही है। राज्य सरकार को ईंधन आपूर्ति, कीमतों और परिवहन व्यवस्था को लेकर सतर्क रहना होगा। मुख्यमंत्री साय बैठक में राज्य की वर्तमान स्थिति और तैयारियों की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार मौजूद है। उन्होंने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक खरीदारी से बचने की अपील की है। साथ ही अधिकारियों को जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। केंद्र सरकार का मानना है कि संभावित संकट से निपटने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से आज की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ईरान तनाव पर पीएम मोदी की आज अहम बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ेंगे CM विष्णुदेव साय Read Post »

Chhattisgarh, Chhattisghar, Political, Raipur
Scroll to Top