India Crime News

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक गैस एजेंसी के ऑफिस के अंदर घुसकर युवक द्वारा डिलीवरी बॉय की पिटाई का मामला सामने आया है

घटना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 🚔 मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजा अग्रवाल प्रियदर्शिनी एचपी गैस एजेंसी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है। 11 मार्च की सुबह वह गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए जा रहा था। रास्ते में सुभाष चौक के पास एक बाइक सवार युवक से साइड देने को लेकर उसकी मामूली कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद जब डिलीवरी बॉय अपने ऑफिस पहुंचा, तो वही युवक उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गया। गुस्से में युवक ऑफिस के अंदर घुस आया और स्टाफ के सामने ही डिलीवरी बॉय से बहस करने लगा। जैसे ही पीड़ित सामने आया, आरोपी ने उसे थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। 😠 ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोपी दोबारा अंदर घुस आया और फिर से मारपीट करने लगा। इस दौरान उसने धमकी भी दी कि उसके खिलाफ शिकायत करने से कुछ नहीं होगा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। 📹 पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी रिहान खान (23 वर्ष) को छोटा अतरमुड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने मारपीट की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक गैस एजेंसी के ऑफिस के अंदर घुसकर युवक द्वारा डिलीवरी बॉय की पिटाई का मामला सामने आया है Read Post »

Chhattisgarh

कांकेर में 6 साल की बच्ची से गैंगरेप, महुआ चोरी के इरादे से घर में घुसे थे आरोपी; दो गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में 6 साल की बच्चे से गैंगरेप हुआ है। आरोपी घर में चोरी के इरादे से घुसे थे। इस दौरान बच्ची को कमरे में अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात आरोपी महुआ चोरी करने के लिए घर में घुसे थे। इस दौरान माता-पिता कमरे में सो रहे थे। जबकि बच्ची अलग कमरे में सो रही थी। इसके बाद आरोपी उसे उठा ले गए और करीब 300 मीटर दूर ले जाकर बारी-बारी से रेप किया। फिर भाग निकले। जब परिजनों ने बच्ची को बिस्तर पर नहीं पाया तो उन्होंने तलाश शुरू की। आसपास तलाश करने पर भी बच्ची नहीं मिली, जिसके बाद किसी अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने देर रात करीब 12:30 बजे कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। घर से 300 मीटर दूर मिली बच्ची पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। बच्ची घर से 300 मीटर दूर एक खेत में अचेत अवस्था में मिली। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां जांच में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। फिलहाल, बच्ची मेडिकल कॉलेज में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। आरोपियों के भेजा गया जेल शनिवार को पुलिस ने जांच के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी अमित जैन और रोहित जैन को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एडिशनल एसपी योगेश साहू ने पुष्टि की कि गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

कांकेर में 6 साल की बच्ची से गैंगरेप, महुआ चोरी के इरादे से घर में घुसे थे आरोपी; दो गिरफ्तार Read Post »

Bijapur, Chhattisgarh, Crime, Kanker, Raipur, Sukma, Top News
Scroll to Top