रायपुर–बिलासपुर: रहेजा ग्रुप, मीनाक्षी ट्रेडर्स और सुल्तानिया ग्रुप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह एक साथ रायपुर और बिलासपुर में कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित कस्टम मिलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है। रायपुर में रहेजा ग्रुप पर छापा रायपुर के जवाहर मार्केट स्थित रहेजा ग्रुप के संचालक संजय रहेजा के घर और कार्यालय में सुबह-सुबह ईडी की टीम पहुंची। अधिकारी यहां से दस्तावेज, खातों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। लेन-देन और आय से अधिक संपत्ति को लेकर पूछताछ भी चल रही है। बिलासपुर में मीनाक्षी ट्रेडर्स और सुल्तानिया ग्रुप पर दबिश बिलासपुर में मीनाक्षी ट्रेडर्स और सुल्तानिया ग्रुप के कारोबारी ठिकानों पर भी ईडी की टीम ने छापा मारा। जानकारी के मुताबिक, सुल्तानिया परिवार को कोयला घोटाले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी का करीबी माना जाता है। ईडी की टीमें बैंक स्टेटमेंट, वित्तीय लेनदेन और अन्य कागजात खंगाल रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ाव की आशंका अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कार्रवाई किस विशेष गड़बड़ी को लेकर की जा रही है, लेकिन माना जा रहा है कि यह मनी लॉन्ड्रिंग या कोयला–शराब घोटालों से जुड़ी हो सकती है। सुरक्षा को देखते हुए सभी ठिकानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। ईडी की यह जांच फिलहाल जारी है।

रायपुर–बिलासपुर: रहेजा ग्रुप, मीनाक्षी ट्रेडर्स और सुल्तानिया ग्रुप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई Read Post »

Bilashpur, Chhattisgarh