drowning case

गंगा दशहरा पर बड़ा हादसा, घाटों पर डूबने से 5 श्रद्धालुओं की मौत

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गंगा दशहरा के मौके पर बड़ा हादसा हो गया। कछला और अटैना गंगा घाट पर अलग-अलग घटनाओं में 5 श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक किशोरी लापता है। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कछला घाट पर गंगा स्नान के दौरान करीब 25 श्रद्धालु तेज बहाव में बह गए। पुलिस और गोताखोरों की मदद से 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन 3 लोगों की जान नहीं बच सकी। इसी दौरान हाथरस निवासी 15 वर्षीय नीलेश और उसकी 12 वर्षीय ममेरी बहन शिखा गहरे पानी में चले गए। बचाव अभियान में नीलेश का शव बरामद कर लिया गया, जबकि शिखा की तलाश देर शाम तक जारी रही। एक अन्य घटना में 18 वर्षीय राजकुमार और उसका साथी सूरज भी पानी में बह गए। सूरज को बचा लिया गया, लेकिन राजकुमार की मौत हो गई। वहीं 20 वर्षीय रोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर अटैना घाट पर भी दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में मैनपुरी और फर्रुखाबाद के युवक शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पीएसी और गोताखोरों की टीम लापता किशोरी की तलाश में जुटी हुई है। हादसे के बाद घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे, लेकिन श्रद्धालु गहरे पानी में चले गए, जिससे हादसा हुआ।

गंगा दशहरा पर बड़ा हादसा, घाटों पर डूबने से 5 श्रद्धालुओं की मौत Read Post »

Accident

बिलासपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत, पिकनिक के दौरान नहाते समय हादसा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पिकनिक मनाने गए एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रातभर युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में गुरुवार को गोताखोरों की मदद से युवक का शव बरामद किया गया। यह घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार तिफरा निवासी 25 वर्षीय मोनू ध्रुव अपने दोस्तों के साथ बुधवार सुबह ललहीखार पिकनिक मनाने गया था। दोपहर में सभी ने मिलकर खाना बनाया और वहां शराब पार्टी भी की। शाम के समय खाना खाने के बाद सभी दोस्त सलमपुरी स्थित गोविंदा तालाब में बर्तन धोने पहुंचे। इसी दौरान मोनू नहाने के लिए तालाब में उतर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तालाब की अधिक गहराई के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना से घबराकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सकरी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रात तक युवक की तलाश जारी रखी गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। घंटों की खोजबीन के बाद गोताखोरों ने युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत, पिकनिक के दौरान नहाते समय हादसा Read Post »

Accident, Bilaspur, Chhattisgarh, Top News
Scroll to Top