ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसा युवक, लाखों गंवाने के बाद की खुदकुशी
रायपुर। ऑनलाइन गेमिंग के कारण एक और युवा की जिंदगी बर्बाद हो गई। रायगढ़ निवासी देवाशीष (एमआर) ने ऑनलाइन गेमिंग में सात लाख से अधिक रुपये हारने के बाद तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। उसने रायपुर के एक होटल में कमरा लेकर खुद को फांसी लगा ली। होटल के कमरे में मृत मिला युवक आजाद चौक पुलिस के मुताबिक, देवाशीष 18 मार्च को रायपुर के होटल श्री हरदेव में कमरा नंबर 203 में ठहरा था। वह लगातार अपने कमरे में ही था। शुक्रवार सुबह होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ तो दरवाजा खुलवाने की कोशिश की गई। जब दरवाजा नहीं खुला, तो उसे तोड़ा गया। भीतर युवक फंदे से लटका मिला। ऑनलाइन गेमिंग में गंवाए लाखों रुपये परिजनों के अनुसार, देवाशीष ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और गेमिंग में सात लाख से अधिक रुपये हार चुका था, जिसमें घर का पैसा भी शामिल था। इससे वह गहरे तनाव में था। रायगढ़ पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। मोबाइल बंद कर लिया था, पुलिस ने लोकेशन ट्रेस किया युवक के लापता होने के बाद परिजनों ने पुसौर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच में पुलिस को उसकी अंतिम लोकेशन रायपुर के होटल में मिली। ऑनलाइन गेमिंग पर नहीं लग रही रोक ऑनलाइन गेमिंग और क्रिकेट सट्टे के कारण कई युवा बर्बाद हो चुके हैं और आत्महत्या भी कर चुके हैं। इसके बावजूद इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसा युवक, लाखों गंवाने के बाद की खुदकुशी Read Post »
State, Top News