छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राज्य के मध्य भागों में आगामी दो दिनों तक ‘हॉट डे’ की स्थिति बनी रहने की संभावना है। राजनांदगांव में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस मौसम में अब तक का उच्चतम स्तर है।