केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर आज भिलाई दौरे पर, शोक सभा में होंगे शामिल
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर भिलाई पहुंच रहे हैं। वे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई स्वर्गीय दिनेश सेन की आत्मा की शांति के लिए आयोजित शोक सभा में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय दिनेश सेन का निधन 17 मई को हुआ था। उनके सम्मान में आयोजित इस शोक सभा में केंद्रीय मंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री रामनाथ ठाकुर दोपहर 12:10 बजे नई दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 2:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे राज्य अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। शाम 4:30 बजे वे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे और लगभग 6 बजे भिलाई पहुंचकर शोक सभा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे रात 8 बजे वापस रायपुर लौटेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन सुबह 31 मई को वे रायपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। प्रशासन द्वारा केंद्रीय मंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा और प्रोटोकॉल की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है और संबंधित जिलों के अधिकारियों को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर आज भिलाई दौरे पर, शोक सभा में होंगे शामिल Read Post »
Bhilai / Durg, Political, State, Top News
