T20 World Cup Final

भारत बना T20 वर्ल्ड कप चैंपियन, छत्तीसगढ़ में जश्न की लहर; रायपुर से अंबिकापुर तक फैंस सड़कों पर उतरे

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। देशभक्ति गीतों पर फैंस देर रात तक झूमते नजर आए। बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा और रायगढ़ समेत कई जिलों से भी जश्न की तस्वीरें सामने आईं। कई जगहों पर लोगों ने बड़ी LED स्क्रीन लगाकर फाइनल मुकाबला देखा और भारत की जीत के बाद रंग-गुलाल उड़ाकर खुशी मनाई। धमतरी के घड़ी चौक में आयोजित जश्न के दौरान महापौर रामू रोहरा भी लोगों के साथ नाचते नजर आए। वहीं अंबिकापुर के महामाया चौक पर लोगों ने रंग और गुलाल के साथ जीत का जश्न मनाया। इस दौरान मौजूद एक सेना के जवान ने कहा कि भारत की जीत पूरे देश की जीत है और हिंदुस्तान हर भारतीय के दिल में बसता है। कोरबा के अप्पू गार्डन में महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया। वहीं भिलाई के सिविक सेंटर और मुंगेली के लोरमी चौक में भी लोगों ने पटाखे फोड़कर और नारे लगाकर टीम इंडिया की जीत का उत्सव मनाया। रायपुर में बड़ी भीड़ के कारण जयस्तंभ चौक से शारदा चौक तक कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई थी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया था, जिसने लोगों को सुरक्षित तरीके से घर भेजने की व्यवस्था की। भारत की इस ऐतिहासिक जीत ने देशभर के क्रिकेट प्रशंसकों को जश्न मनाने का एक बड़ा मौका दिया और छत्तीसगढ़ के शहरों में भी देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा।

भारत बना T20 वर्ल्ड कप चैंपियन, छत्तीसगढ़ में जश्न की लहर; रायपुर से अंबिकापुर तक फैंस सड़कों पर उतरे Read Post »

Chhattisgarh, Political, Raipur, Top News

T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले रायपुर में टीम इंडिया की जीत के लिए हवन, शहर में बड़े स्क्रीन पर मैच देखने की तैयारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। टीम इंडिया की जीत की कामना के लिए शहर में कई जगह पूजा-पाठ और हवन किए गए। खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर में युवाओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। इस दौरान क्रिकेट प्रेमी अपने साथ बैट लेकर मंदिर पहुंचे और हवन कर टीम इंडिया की जीत की कामना की। फाइनल मुकाबले को लेकर शहर में कई जगह सामूहिक रूप से मैच देखने की व्यवस्था की गई है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़े प्रोजेक्टर और स्क्रीन लगाए जा रहे हैं, ताकि लोग एक साथ मैच का आनंद ले सकें। सिविल लाइंस स्थित छत्तीसगढ़ क्लब में भी मैच देखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। अग्रवाल समाज की ओर से यहां फाइनल मुकाबले के लिए कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। शाम 6 बजे से दर्शकों के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से मैच दिखाया जाएगा। फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर की जाएगी। इसके अलावा दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप के माध्यम से भी मैच देख सकेंगे। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारत इससे पहले तीन बार फाइनल खेल चुका है, जिसमें दो बार जीत और एक बार हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए तीनों मुकाबलों में कीवी टीम ने जीत हासिल की है। ऐसे में आज के फाइनल मैच में टीम इंडिया के सामने इतिहास बदलने की चुनौती भी होगी।

T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले रायपुर में टीम इंडिया की जीत के लिए हवन, शहर में बड़े स्क्रीन पर मैच देखने की तैयारी Read Post »

Chhattisgarh, International, Raipur, Sports, Top News
Scroll to Top