रायपुर में महिला से चेन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सोना खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा गया

राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में चोरी की चेन खरीदने वाले सुनार को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने पांच दिनों में करीब 150 CCTV फुटेज की जांच की। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान तिल्दा नेवरा निवासी विवेक उर्फ छोटू के रूप में हुई है, जबकि चोरी का सोना खरीदने वाले सुनार का नाम प्रशांत उर्फ संतु केशरवानी बताया गया है। घटना 29 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6:40 बजे की है। पीड़िता हेमलता वैध अपने घर के बाहर पानी का नल लगाने निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार एक नाबालिग उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। घटना के बाद खम्हारडीह थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी मयंक गुर्जर, स्मृतिक राजनाला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम के निर्देशन में विशेष टीम बनाई गई। प्रशिक्षु आईपीएस डॉ. मानसी साकोरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 150 CCTV फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और वाहन संबंधी जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। पूछताछ में विवेक उर्फ छोटू ने वारदात कबूल करते हुए बताया कि उसने लूटी गई चेन प्रशांत उर्फ संतु केशरवानी को बेच दी थी। इसके बाद पुलिस ने सुनार को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चेन को गलाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 16 ग्राम सोना, 1.5 लाख रुपए नकद और घटना में इस्तेमाल बाइक जब्त की है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

रायपुर में महिला से चेन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सोना खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा गया Read Post »

Chhattisgarh, Crime, GOVERNMENT, Raipur, State, Top News