रायपुर: तेल फैक्ट्री के डंप यार्ड में भीषण आग, 3 किमी दूर तक दिखा काला धुआं

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा चौकी स्थित एक तेल फैक्ट्री के डंप यार्ड में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। इस यार्ड में बड़ी संख्या में पुराने टायर रखे थे, जिनमें आग लगने से चारों ओर धुआं फैल गया। आसमान में उठते काले धुएं का गुबार लगभग तीन किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। समय रहते फायर ब्रिगेड ने संभाली स्थिति सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पास के गोदावरी और सारडा प्लांट से भी फायर टेंडर बुलाए गए। फायर ब्रिगेड की टीमों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से आग फैक्ट्री के तेल स्टोरेज तक नहीं पहुंच पाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया फैक्ट्री में आग लगते ही कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। सौभाग्य से इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि डंप यार्ड में रखे टायर पूरी तरह जलकर राख हो गए। जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका पुलिस व फैक्ट्री प्रबंधन ने प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह बताया है। हालांकि इसकी पुष्टि आगे की जांच के बाद ही हो सकेगी।

रायपुर: तेल फैक्ट्री के डंप यार्ड में भीषण आग, 3 किमी दूर तक दिखा काला धुआं Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, State