रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा: 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती, 40 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शंकर नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अचानक सड़क किनारे लगे लगभग 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ गई। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। युवती काफी देर तक ऊंचाई पर होर्डिंग पर बैठी रही, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लंबी सीढ़ी लगाई गई, साथ ही नीचे सुरक्षा के लिए जाली भी बिछाई गई। करीब 40 मिनट तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस बल ने भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति को संभाला। स्थानीय लोगों की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिसके बाद उसे थाने ले जाया गया और पूछताछ शुरू की गई। शुरुआती जांच में युवती मानसिक रूप से अस्थिर नजर आई है, हालांकि उसने किसी विवाद या परेशानी से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवती होर्डिंग पर क्यों चढ़ी थी।

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा: 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती, 40 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन Read Post »

Raipur, Top News