Sangeeta Sinha

संगीता सिन्हा बनीं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रभारी अध्यक्ष, स्थायी नियुक्ति तक संभालेंगी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति के बीच संजारी बालोद से विधायक संगीता सिन्हा को प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की ओर से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर पहले संगीता सिन्हा और छन्नी साहू के नाम पर सहमति नहीं बन पा रही थी। संगठन के भीतर दोनों नेताओं को लेकर अलग-अलग मत थे, जिसके चलते फैसला लंबित था। ऐसे में फिलहाल संगठन ने अंतरिम व्यवस्था के तौर पर संगीता सिन्हा को प्रभारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वे स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक पद संभालेंगी। बताया जाता है कि जनवरी में दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी की गई थी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मौजूदगी में अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर और तुलिका कर्मा ने अपनी दावेदारी रखी थी। स्थायी अध्यक्ष पद के लिए मुख्य प्रतिस्पर्धा संगीता सिन्हा और छन्नी साहू के बीच मानी जा रही थी। संगठन के एक वर्ग का समर्थन छन्नी साहू को मिल रहा था, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने के कारण संगीता सिन्हा की स्थिति भी मजबूत थी। अंततः फिलहाल उनके नाम पर प्रभारी अध्यक्ष के रूप में सहमति बन गई है। संगीता सिन्हा संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है और धमतरी के शासकीय महाविद्यालय से पढ़ाई की है। उन्हें छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का सदस्य भी बनाया जा चुका है। साथ ही उन्हें उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

संगीता सिन्हा बनीं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रभारी अध्यक्ष, स्थायी नियुक्ति तक संभालेंगी जिम्मेदारी Read Post »

Chhattisgarh, Political, Raipur, State, Top News

वन-टू-वन बैठक में विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रहे सचिन पायलट, संगठन और क्षेत्र की ले रहे जानकारी

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी Sachin Pilot इन दिनों विधायकों के साथ लगातार वन-टू-वन बैठकें कर रहे हैं। इस दौरान वे हर विधायक से करीब 15 मिनट तक व्यक्तिगत चर्चा कर संगठन की स्थिति और उनके विधानसभा क्षेत्र की जमीनी हकीकत की जानकारी ले रहे हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव में अभी करीब ढाई साल का समय बाकी है, लेकिन पार्टी ने अभी से विधायकों के प्रदर्शन का आकलन शुरू कर दिया है। इस मैराथन बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij और नेता प्रतिपक्ष Charan Das Mahant भी मौजूद हैं। विधायकों के साथ चर्चा पूरी होने के बाद सचिन पायलट नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ भी बैठक करेंगे। इसका उद्देश्य संगठन की जमीनी स्थिति को विस्तार से समझना और भविष्य की रणनीति तय करना है। बैठक के दौरान महिला सशक्तिकरण और 33 प्रतिशत आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस विधायक Sangeeta Sinha ने बताया कि इस विषय को लेकर फैल रही गलतफहमियों को दूर करने पर जोर दिया गया। साथ ही यह भी समीक्षा की गई कि कार्यकर्ताओं तक इस मुद्दे की सही जानकारी पहुंच रही है या नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस 33 प्रतिशत आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि इस विषय पर फैले भ्रम को खत्म करना जरूरी है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वह उन्हें स्वीकार होगा। फिलहाल इस पद के लिए उनकी दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है। इससे पहले सचिन पायलट 17 मार्च को प्रदेश दौरे पर आए थे, जहां उन्होंने विधानसभा घेराव कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस प्रदर्शन में पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए थे, जिसे पार्टी ने सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन के तौर पर पेश किया था।

वन-टू-वन बैठक में विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रहे सचिन पायलट, संगठन और क्षेत्र की ले रहे जानकारी Read Post »

Chhattisgarh, GOVERNMENT, Political, State, Top News
Scroll to Top