road accident news

दुर्ग में ट्रैफिक सख्ती का असर, चालान 85% बढ़े तो सड़क हादसों में मौतें घटीं

दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की कड़ी कार्रवाई का सकारात्मक असर अब सड़क सुरक्षा के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। नियम तोड़ने वालों पर सख्त चालानी कार्रवाई के चलते सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में 1 जनवरी से 10 मार्च के बीच सड़क हादसों में 89 लोगों की मौत हुई थी। वहीं वर्ष 2026 में इसी अवधि में यह संख्या घटकर 62 रह गई है। इस तरह पिछले साल की तुलना में इस वर्ष 27 कम लोगों की जान गई है। महीनेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 2026 में जनवरी में 36, फरवरी में 23 और मार्च में 10 मार्च तक 3 लोगों की मौत दर्ज की गई। पुलिस का मानना है कि यह कमी लगातार चल रहे सघन जांच अभियान और नियमों के कड़ाई से पालन कराने का परिणाम है। चालानी कार्रवाई में भी इस वर्ष उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 2025 में 1 जनवरी से 10 मार्च तक कुल 14,162 चालान काटे गए थे, जबकि 2026 में इसी अवधि में यह संख्या बढ़कर 26,234 हो गई है, जो लगभग 85 प्रतिशत अधिक है। यातायात पुलिस ने दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, सेंट्रल एवेन्यू, सुपेला चौक, नेहरू नगर चौक और पावर हाउस जैसे व्यस्त क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया है। यहां हेलमेट जांच, ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग और तेज या लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील कर रही है।

दुर्ग में ट्रैफिक सख्ती का असर, चालान 85% बढ़े तो सड़क हादसों में मौतें घटीं Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, State

रायगढ़ में हादसा: एनआर इस्पात से घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद मौत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक अपने काम से घर लौट रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात ग्राम गेरवानी और सरायपाली के बीच स्थित माँ काली प्लांट के पास युवक खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। डायल 112 के जवान मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले गए। पुलिस ने मृतक की पहचान बिहार के वैशाली जिले के ग्राम बोरीगामा निवासी विरेन्दर कुमार के रूप में की। विरेन्दर बिहार से एनआर इस्पात में फिटर के पद पर काम करने आया था और देलारी में रह रहा था। काम से घर लौटते समय हुआ हादसा सोमवार की सुबह वह काम पर गया था और रात को घर लौटते समय अज्ञात वाहन की लापरवाही के कारण उसे टक्कर लगी। इसके परिणामस्वरूप उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। खराब सड़क हादसों की वजह स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई सालों से सड़क की हालत बहुत खराब है, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। कुछ समय पहले सड़क सुधार की मांग को लेकर लोग चक्काजाम कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन की आश्वासन देने के बाद आंदोलन खत्म कर दिया गया।

रायगढ़ में हादसा: एनआर इस्पात से घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद मौत Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Top News

खरोरा ब्रेकिंग: तिगड्डा चौक में नाबालिक युवक पर कार की टक्कर, चालक फरार

खरोरा, छत्तीसगढ़: आज दोपहर खरोरा के तिगड्डा चौक में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक नाबालिक युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अगर किसी ने घटना के समय कुछ देखा हो या कोई सुराग मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस कार्रवाई: जांच अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। घायल नाबालिक की स्थिति की निगरानी के लिए डॉक्टरों की टीम तैनात है। यह घटना शहरवासियों में भय और चिंता का माहौल पैदा कर रही है। पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में जांच कर रही है और फरार चालक को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

खरोरा ब्रेकिंग: तिगड्डा चौक में नाबालिक युवक पर कार की टक्कर, चालक फरार Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Top News
Scroll to Top