Raipur Rural Police

खरोरा में पुलिस की कांबिंग गश्त, 17 संदिग्धों पर कार्रवाई, 2 वारंटी गिरफ्तार

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए खरोरा थाना क्षेत्र में विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें गुंडा-बदमाश, फरार वारंटी और अवैध शराब से जुड़े आरोपी शामिल हैं। यह कार्रवाई रायपुर (ग्रामीण) की पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर की गई। अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में हुआ। खरोरा थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में सघन जांच और गश्त की। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 17 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की। वहीं दो फरार वारंटियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा अवैध शराब की बिक्री पर भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामले दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक ग्राम भैसा निवासी विजय कुमार सेन और खरोरा निवासी परदेशी यादव के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

खरोरा में पुलिस की कांबिंग गश्त, 17 संदिग्धों पर कार्रवाई, 2 वारंटी गिरफ्तार Read Post »

Chhattisgarh, State, Top News

रायपुर: तिल्दा-नेवरा में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 73 किलो गांजा समेत नकद और हथियार जब्त

रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में नशे के कारोबार पर रायपुर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गांजा तस्कर मधु मिश्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर पर अचानक छापेमारी कर करीब 73 किलो गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 36 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस को 790 नग प्रतिबंधित नशीली गोलियां, एक चाकू, मोबाइल फोन और करीब 1 लाख 87 हजार रुपये नकद भी मिले हैं। यह कार्रवाई रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। जानकारी के अनुसार, रायपुर ग्रामीण पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को तिल्दा-नेवरा इलाके में सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया था। इसी दौरान पुलिस को मधु मिश्रा के घर से नशीले पदार्थों के भंडारण की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने सरप्राइज चेकिंग कर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से इलाके में गांजा और नशीली गोलियों की तस्करी में लिप्त था। जब्त सामग्री को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले का औपचारिक खुलासा जल्द ही रायपुर ग्रामीण पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे। एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के नेतृत्व में पहली बड़ी सफलता रायपुर में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्र को अलग-अलग प्रशासनिक इकाइयों में बांटा गया है। ग्रामीण थानों की जिम्मेदारी एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को सौंपी गई है। कार्यभार संभालने के बाद यह उनके नेतृत्व में ग्रामीण पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। ग्रामीण पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

रायपुर: तिल्दा-नेवरा में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 73 किलो गांजा समेत नकद और हथियार जब्त Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News
Scroll to Top