Raipur Railway Station

रेलवे स्टेशन के पास अवैध स्टॉल पर रेलवे की कार्रवाई, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए किया सील

रायपुर रेलवे मंडल ने मुख्य रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार और एक्सप्रेस-वे के पास रेलवे सीमा से लगे क्षेत्र में संचालित एक अवैध स्टॉल पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस स्टॉल की वजह से यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी और सुरक्षा संबंधी समस्याएं भी सामने आ रही थीं। बिना अनुमति संचालित हो रहा था स्टॉल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर वाणिज्य विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि स्टॉल पूरी तरह अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। इसके लिए न तो रेलवे प्रशासन से अनुमति ली गई थी और न ही रायपुर नगर निगम से कोई स्वीकृति प्राप्त की गई थी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टॉल राज्य सरकार की भूमि पर रेलवे क्षेत्र से सटाकर लगाया गया था, जिससे स्टेशन परिसर की व्यवस्था और यातायात प्रभावित हो रहा था। शाम और रात में बढ़ रही थीं समस्याएं रेलवे प्रशासन के मुताबिक, शाम और रात के समय यह स्थान असामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा था। यात्रियों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। साथ ही आसपास फैली गंदगी, कचरा और बचा हुआ भोजन स्वच्छता व्यवस्था को भी प्रभावित कर रहा था। देर रात संदिग्ध गतिविधियों और सुरक्षा शिकायतों के बाद रेलवे ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्टॉल को सील कर दिया। नगर निगम से मांगी सख्त कार्रवाई रेलवे प्रशासन ने रायपुर नगर निगम और राज्य सरकार को पत्र भेजकर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही फाफाडीह प्रवेश द्वार से स्टेशन तक के पूरे क्षेत्र में अवैध स्टॉल हटाने, दोबारा अतिक्रमण रोकने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की गई है। रेलवे ने संयुक्त निरीक्षण, स्वच्छता व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए नगर निगम से सहयोग भी मांगा है।

रेलवे स्टेशन के पास अवैध स्टॉल पर रेलवे की कार्रवाई, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए किया सील Read Post »

GOVERNMENT, Raipur, State, Top News

रायपुर की सिटी बसों की खुली पोल: सीटें फटी मिलीं, कई बसों में फर्स्ट एड बॉक्स तक नहीं

राजधानी रायपुर में चल रही सिटी बसों की खराब व्यवस्था एक बार फिर सामने आई है। रायपुर रेलवे स्टेशन और शहीद स्मारक भवन के पास किए गए औचक निरीक्षण में कई बसों में गंभीर खामियां मिलीं। जांच के दौरान बसों की सीटें फटी हुई पाई गईं, जबकि किसी भी बस में फर्स्ट एड बॉक्स मौजूद नहीं था। इसके बाद संबंधित अनुबंधित फर्म को नोटिस जारी कर जल्द सुधार के निर्देश दिए गए हैं। रायपुर जिला शहरी सार्वजनिक सर्विस सोसाइटी की टीम ने 18 मई को अलग-अलग रूटों पर चल रही बसों की जांच की। निरीक्षण में रायपुर-खरोरा, रायपुर-खैरखुंट, रायपुर-चंद्रखुरी और रायपुर-मानसोज मार्ग की बसों को शामिल किया गया। जांच में यह जरूर पाया गया कि सभी बसों में अग्निशामक यंत्र मौजूद थे, लेकिन यात्रियों की आपातकालीन जरूरतों के लिए जरूरी फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिले। अधिकारियों ने इसे सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही माना है। सोसाइटी की ओर से कहा गया कि बसों का संचालन फिटनेस टेस्ट के बाद ही किया जाता है। बसों के ब्रेक और हेडलाइट सही स्थिति में पाए गए। अतिरिक्त रोशनी के लिए दो अतिरिक्त लाइटें भी लगाई गई हैं। हालांकि निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कुछ बसों को रोकने के लिए पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे बसों की मेंटेनेंस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बसों की सीटों की मरम्मत डिपो में लगातार की जाती है और अनुबंधित कंपनी को समय-समय पर सुधार के निर्देश दिए जाते हैं।

रायपुर की सिटी बसों की खुली पोल: सीटें फटी मिलीं, कई बसों में फर्स्ट एड बॉक्स तक नहीं Read Post »

GOVERNMENT, Raipur, State, Top News

रायपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर शिफ्ट, यात्रियों को धूप में दौड़ना पड़ रहा

राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट काउंटर को दूसरी बिल्डिंग में स्थानांतरित किए जाने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टिकट लेने के लिए अब यात्रियों को पहले रिजर्वेशन काउंटर वाली बिल्डिंग तक जाना पड़ता है और फिर वहां से वापस प्लेटफॉर्म तक लौटना पड़ता है। स्टेशन पर पहुंचने के बाद ही कई यात्रियों को इस बदलाव की जानकारी मिल रही है, जिससे उन्हें जल्दबाजी में भागदौड़ करनी पड़ रही है। तेज धूप में करीब 50 से 100 मीटर की दूरी तय करना उनके लिए परेशानी बढ़ा रहा है, खासकर उन लोगों के लिए जिनकी ट्रेन आने वाली होती है। स्थिति इसलिए और जटिल हो गई है क्योंकि पूछताछ काउंटर अभी भी प्लेटफॉर्म पर ही मौजूद है। ऐसे में टिकट लेने के बाद यात्रियों को ट्रेन का समय और प्लेटफॉर्म जानने के लिए फिर से वापस आना पड़ता है। हालांकि गेट नंबर-1 पर चार ऑटोमैटिक टिकट मशीनें लगाई गई हैं, लेकिन तकनीकी जानकारी की कमी और ऑनलाइन पेमेंट की समझ न होने के कारण अधिकांश यात्री उनका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इनमें से एक मशीन बंद पाई गई, जबकि बाकी पर भीड़ लगी रही। रविवार दोपहर करीब 12:25 बजे स्टेशन पर यात्रियों की भागदौड़ साफ दिखाई दी। जानकारी मिलते ही लोग काउंटर की ओर दौड़ते नजर आए। ओडिशा जाने वाले एक यात्री का ऑनलाइन भुगतान फेल होने के कारण उसे मशीन से टिकट नहीं मिल पाया और उसे काउंटर पर जाना पड़ा। जबलपुर जा रहे यात्री अरुण गुप्ता ने बताया कि उन्हें काउंटर शिफ्ट होने की जानकारी पहले से नहीं थी, जिससे उन्हें धूप में लंबी दूरी तय करनी पड़ी और लाइन में लगना पड़ा। वहीं, ओडिशा जा रहे माधव राम ने कहा कि अधिकांश लोगों को मशीन चलाना नहीं आता, इसलिए काउंटर पर निर्भर रहना पड़ता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन पर विकास कार्य जारी है और पुरानी बिल्डिंग को तोड़ा जाना है। इसी कारण अनारक्षित टिकट काउंटर को अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है। डीआरएम दयानंद ने कहा कि यह कदम विकास कार्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि यात्रियों को पहले से इसकी जानकारी हो सके।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर शिफ्ट, यात्रियों को धूप में दौड़ना पड़ रहा Read Post »

Chhattisgarh, GOVERNMENT, Raipur, State, Top News

रायपुर: स्टेशन और तेलघानी नाका इलाके में शाम के समय माल वाहनों की एंट्री पर रोक

रायपुर शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए रेलवे स्टेशन और तेलघानी नाका क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। अब शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक हल्के माल वाहनों के प्रवेश और आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत देना और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है। शहर में लगातार बढ़ रही आबादी और वाहनों की संख्या के कारण प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। विशेष रूप से रेलवे स्टेशन के आसपास भारी और हल्के माल वाहनों की आवाजाही के चलते आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी। तेलघानी नाका चौक, गंज मंडी, भैंसथान, नाहरपारा, अग्रसेन चौक, स्टेशन रोड और नर्मदा पारा जैसे व्यस्त इलाकों में लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ता था। जानकारी के अनुसार, इस क्षेत्र में लगभग 300 गोदाम संचालित हो रहे हैं। इन गोदामों में हल्के माल वाहनों के माध्यम से लगातार लोडिंग और अनलोडिंग का काम होता है, जिससे स्टेशन गेट नंबर 1 और 2, तेलघानी नाका चौक और अग्रसेन चौक पर यातायात बाधित होता था और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि जब तक इन गोदामों को शहर के बाहरी क्षेत्रों में स्थानांतरित नहीं किया जाता, तब तक शाम 5 बजे से रात 9 बजे के बीच हल्के माल वाहनों की आवाजाही पर यह प्रतिबंध प्रभावी रहेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस फैसले से स्टेशन क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या में काफी हद तक सुधार होगा।

रायपुर: स्टेशन और तेलघानी नाका इलाके में शाम के समय माल वाहनों की एंट्री पर रोक Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Top News

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा इंतजाम: 6000 स्क्वायर मीटर का होल्डिंग एरिया, ₹15 में मिलेगा खाना

दीपावली और छठ पूजा के बाद रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने क्राउड मैनेजमेंट की विशेष तैयारी की है। स्टेशन पर रोजाना औसतन 60 हजार यात्री पहुंच रहे हैं, जो आने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना है। DRM ने किया निरीक्षण रविवार को मंडल रेल प्रबंधक (DRM) दयानंद ने रायपुर रेलवे स्टेशन का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर 6000 स्क्वायर मीटर का विशाल होल्डिंग एरिया बनाया गया है। यहां एक बार में 1000 से अधिक यात्री ठहर सकते हैं। सस्ती दरों पर भोजन की सुविधा यात्रियों को न्यूनतम दरों पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है — स्टेशन पर यात्रियों की सहायता के लिए 90 से अधिक स्टाफ की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है, ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे। सुविधाओं से लैस होल्डिंग एरिया रायपुर स्टेशन के इस होल्डिंग एरिया में 600 चेयर, एयर कूलर, पर्याप्त रोशनी और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यहां यात्री ट्रेन के समय तक सुरक्षित और आरामदायक माहौल में ठहर सकते हैं। दुर्ग, भाटापारा और भिलाई पावर हाउस में भी व्यवस्था यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अन्य स्टेशनों पर भी ऐसे होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं — इन सभी स्थानों पर पानी, टिकट, व्हीलचेयर, स्ट्रेचर और सीसीटीवी की सुविधा दी गई है ताकि प्लेटफॉर्म पर किसी तरह की भगदड़ की स्थिति न बने।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा इंतजाम: 6000 स्क्वायर मीटर का होल्डिंग एरिया, ₹15 में मिलेगा खाना Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Top News

रायपुर रेलवे स्टेशन पर कुलियों का प्रदर्शन समाप्त, प्रशासन ने मांगों पर दिया आश्वासन

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में पिछले पांच दिनों से जारी कुलियों का आंदोलन समाप्त हो गया है। कुलियों को उनकी दो प्रमुख मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने प्रदर्शन वापस ले लिया। इस आंदोलन के कारण यात्रियों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब रेलवे स्टेशन की स्थिति सामान्य हो गई है। पोर्टर मजदूरों ने निजी बैटरी कार के संचालन के विरोध में पांच दिन तक विरोध प्रदर्शन किया। रेल प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद उनकी दो मुख्य मांगों पर सहमति बन गई। कुलियों की प्रमुख मांगें: कुली एसोसिएशन के अध्यक्ष थानेश्वर साहू और संरक्षक दिनेश तरुण चटर्जी ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक ने दोनों मांगों को स्वीकार कर प्रमाणित घोषणापत्र प्रदान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर कुलियों का प्रदर्शन समाप्त, प्रशासन ने मांगों पर दिया आश्वासन Read Post »

Chhattisgarh, Raipur
Scroll to Top