Raipur Petrol Price

रायपुर में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम: 9 दिन में तीसरी बार महंगा हुआ फ्यूल, पेट्रोल 105 रुपए के पार

राजधानी रायपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी। पिछले 9 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है। नई दरों के बाद रायपुर में पेट्रोल की कीमत करीब 105.19 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 98.29 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं सरगुजा में पेट्रोल 106.52 रुपए और डीजल 99.68 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बिलासपुर में पेट्रोल 106.05 रुपए और डीजल 99.16 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। डीजल महंगा होने का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा। ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने से सब्जियां, फल, राशन और दूसरे जरूरी सामान भी महंगे हो सकते हैं। खेती में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने का खर्च भी बढ़ेगा। आने वाले दिनों में बस, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले दाम बढ़ने और सप्लाई प्रभावित होने की अफवाहों के चलते रायपुर समेत कई शहरों के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिली थीं। लोगों ने जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाया, जिससे कुछ जगहों पर पंप बंद होने जैसी स्थिति भी बन गई थी। हालांकि फिलहाल हालात सामान्य बताए जा रहे हैं। ईंधन की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। रायपुर कलेक्टर कार्यालय की ओर से शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। अधिक कीमत वसूली या अवैध बिक्री की शिकायत 9977222564, 9977222574, 9977222584 और 9977222594 पर की जा सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम, डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति, टैक्स, रिफाइनिंग खर्च और डीलर कमीशन के आधार पर तय होती हैं। अलग-अलग राज्यों में टैक्स दरें अलग होने की वजह से हर शहर में ईंधन के दाम भी अलग होते हैं। तेल कीमतों में ताजा बढ़ोतरी की बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी मानी जा रही है। ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ने के बाद क्रूड ऑयल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर के पार पहुंच गई हैं। इसी दबाव के चलते तेल कंपनियों ने कीमतों में इजाफा किया है।

रायपुर में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम: 9 दिन में तीसरी बार महंगा हुआ फ्यूल, पेट्रोल 105 रुपए के पार Read Post »

GOVERNMENT, Raipur

रायपुर समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल सप्लाई सामान्य, कीमत बढ़ने के बाद अब कम हुई भीड़

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 3 रुपए की बढ़ोतरी के बाद अब छत्तीसगढ़ के कई शहरों में ईंधन की सप्लाई सामान्य होने लगी है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पहले जैसी लंबी कतारें अब दिखाई नहीं दे रही हैं। लोगों को करीब 8 से 10 मिनट के इंतजार में आसानी से पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। रायपुर में पेट्रोल की कीमत 103.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल 96.57 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं निजी कंपनियों के फ्यूल स्टेशनों, खासकर जियो के पंपों पर कीमतों में करीब 5 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कीमत बढ़ने और सप्लाई को लेकर फैली चर्चाओं के बाद बीते दिनों रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली थी। बड़ी संख्या में लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने पहुंच गए थे, जिससे कई जगहों पर लंबी लाइनें लग गईं। कुछ पेट्रोल पंपों पर अस्थायी रूप से फ्यूल खत्म होने की स्थिति भी बन गई थी। खाद्य सचिव Reena Babasaheb Kangale ने बताया कि प्रदेश में कुल 2516 पेट्रोल-डीजल पंप संचालित हैं। रायपुर में 326 में से 35 पंपों पर अस्थायी रूप से फ्यूल खत्म होने की स्थिति बनी थी, जबकि बिलासपुर में 156 में से 9 पंप प्रभावित हुए थे। प्रशासन का कहना है कि सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और अफवाहों के कारण लोगों ने सामान्य से अधिक मात्रा में पेट्रोल-डीजल भरवाया, जिससे भीड़ बढ़ी। डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब दूसरे क्षेत्रों में भी दिखाई दे सकता है। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से सब्जियां, फल और राशन जैसी जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। किसानों के लिए ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने का खर्च भी बढ़ सकता है, जिसका असर खेती की लागत पर पड़ेगा। इसके अलावा बस, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए में भी इजाफा हो सकता है। रायपुर जिला प्रशासन ने पेट्रोल की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यदि कहीं कालाबाजारी की शिकायत मिले तो लोग 9977222564, 9977222574, 9977222584 और 9977222594 पर जानकारी दे सकते हैं।

रायपुर समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल सप्लाई सामान्य, कीमत बढ़ने के बाद अब कम हुई भीड़ Read Post »

Raipur, State, Top News
Scroll to Top