रायपुर: गंदगी और प्लास्टिक पर नगर निगम की कड़ी कार्रवाई, सरकारी शराब दुकान के अहाते पर ताला

रायपुर। राजधानी में स्वच्छता और सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के तहत नगर निगम ने बड़ा एक्शन लिया है। निगम स्वास्थ्य विभाग और जोन-10 की टीम ने देवपुरी मेन रोड पर स्थित सरकारी शराब दुकान के पास चल रहे अहाते को गुरुवार को सील कर दिया। नगर निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शराब दुकान के आसपास गंदगी फैल रही है और सफाई व्यवस्था ठप है। कमिश्नर विश्वदीप के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी तृप्ति पाणिग्रही और जोन-10 कमिश्नर विवेकानंद दुबे मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। जांच के दौरान अहाते में भारी गंदगी और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पाए जाने पर उसे सील कर दिया गया। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि देवपुरी की सरकारी शराब दुकान को भी नोटिस जारी किया जाएगा। अहाता संचालक द्वारा पैक पानी पाउच और डिस्पोजल जैसी सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री बेचे जाने पर सामान जब्त किया गया। साथ ही आसपास के दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि सार्वजनिक जगहों पर गंदगी फैलाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। पुनः शिकायत मिलने पर लाइसेंस रद्द करने की कार्यवाही भी की जाएगी।

रायपुर: गंदगी और प्लास्टिक पर नगर निगम की कड़ी कार्रवाई, सरकारी शराब दुकान के अहाते पर ताला Read Post »

Chhattisgarh, Raipur