रायपुर में गांजा तस्करी पर बड़ा प्रहार: 1.5 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त, 13 प्लॉट सील

छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस ने गांजा तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई सफेमा (SAFEMA) अधिनियम के तहत की गई है। खरोरा थाना क्षेत्र के गांजा तस्कर राकेश वर्मा पर यह कार्रवाई हुई है, जो पिछले 7 महीनों से पुलिस की पकड़ से बाहर था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने नशे की कमाई से अपने और परिवार के सदस्यों के नाम पर संपत्तियां खरीदी थीं। 27 किलो गांजा बरामद होने के बाद खुला पूरा नेटवर्क 20 मई 2025 को एसीसीयू और खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने छड़िया गांव में छापा मारकर मोहन सिंह कोशले को गिरफ्तार किया था। मौके से पुलिस ने 27.894 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 4.18 लाख रुपये आंकी गई। छापेमारी की भनक लगते ही मोहन का साथी राकेश वर्मा मौके से फरार हो गया था। पूछताछ में मोहन ने खुलासा किया कि बरामद गांजा खपरीडीह खुर्द निवासी राकेश वर्मा का था। नशे की कमाई से खरीदी गई जमीनें, कोर्ट ने दिया जब्ती का आदेश पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने गांजा तस्करी से अर्जित धन से कई प्लॉट खरीदे थे, जिन्हें परिजनों के नाम दर्ज कराया गया। दस्तावेजी सबूतों के आधार पर पुलिस ने जब्ती का प्रस्ताव सफेमा कोर्ट, मुंबई भेजा। मामले की सुनवाई के बाद सफेमा कोर्ट ने संपत्तियों को जब्त करने का आदेश जारी किया। 13 प्लॉट जब्त, तलाश जारी कोर्ट के निर्देश पर खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम खपरीडीह खुर्द में स्थित राकेश वर्मा और उसके परिवार के नाम दर्ज कुल 13 प्लॉट जब्त कर लिए गए हैं। इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिलहाल आरोपी राकेश वर्मा फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। खरोरा थाना प्रभारी ने गांजा तस्कर के खिलाफ सफेमा के तहत कार्रवाई की पुष्टि की है।

रायपुर में गांजा तस्करी पर बड़ा प्रहार: 1.5 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त, 13 प्लॉट सील Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Top News