लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर मंडल कार्यशाला का आयोजन
रायपुर, 26 मई 2025 – मां बंजारी भाजपा मंडल बिरगांव द्वारा लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष मंडल कार्यशाला का आयोजन ट्रांसपोर्ट नगर, रावांभाठा स्थित होटल एंट्री प्वाइंट में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री मोतीलाल साहू जी, विधायक रायपुर ग्रामीण रहे। प्रमुख वक्ता के रूप में श्रीमती वर्णिका शर्मा जी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग ने सहभागिता की। श्री ओमप्रकाश साहू जी, नेता प्रतिपक्ष बिरगांव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यशाला की अध्यक्षता भागीरथी यादव, अध्यक्ष मां बंजारी भाजपा मंडल बिरगांव ने की। कार्यक्रम में बिरगांव नगर निगम के कई पार्षद एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने रानी अहिल्याबाई होलकर के प्रेरणादायक जीवन, उनके योगदान और त्याग को याद किया। वक्ताओं ने बताया कि कैसे अहिल्याबाई ने एक महिला होते हुए न केवल समाज का नेतृत्व किया, बल्कि देशभर में धर्म, संस्कृति और सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने भारत के विभिन्न हिस्सों में मंदिरों का पुनर्निर्माण करवाया और समाज को एकजुट करने का कार्य किया। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि अहिल्याबाई ने 300 वर्ष पूर्व ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया था और पेड़ लगाने की प्रेरणा दी थी, जो आज भी प्रासंगिक है। मंडल अध्यक्ष भागीरथी यादव ने नवगठित मंडल की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता लाने और इतिहास को जीवित रखने का माध्यम बनते हैं।
लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर मंडल कार्यशाला का आयोजन Read Post »
Birgaon, Raipur
