कोरबा: हितग्राहियों को नहीं मिली NTPC क्षतिपूर्ति राशि, नाराज ग्रामीण एसडीएम ऑफिस पहुंचे

कोरबा। एनटीपीसी की क्षतिपूर्ति राशि के भुगतान में देरी को लेकर राखड़ प्रभावित धनरास गांव के सैकड़ों ग्रामीण, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, ने एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और राजस्व विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि एनटीपीसी ने एक साल की क्षतिपूर्ति राशि दो महीने पहले राजस्व विभाग को दे दी थी, लेकिन यह राशि अब तक प्रभावितों के खातों में नहीं पहुंची। पहले यह राशि सीधे ग्राम पंचायत के खाते में जमा होती थी, लेकिन इस बार विभाग में अटकी हुई है। दीपावली से पहले भुगतान की मांग ग्रामीणों ने त्योहार से पहले राशि जारी करने की मांग की। उनका कहना है कि मुआवज़ा न मिलने से गांव में आर्थिक संकट पैदा हो गया है। ग्रामीण शशि कुमार ने बताया कि पहले यह राशि सरपंच और पंच के माध्यम से प्रभावित लोगों में बांटी जाती थी। अब यह सीधे प्रभावितों के बैंक खाते में भेजी जा रही है, लेकिन इस बार उन्हें राशि नहीं मिली। प्रदूषण और बीमारियों का खामियाजा ग्रामीणों ने यह भी कहा कि एनटीपीसी द्वारा डंप की गई राखड़ के कारण होने वाले प्रदूषण और बीमारियों का खामियाजा वे भुगत रहे हैं। यही राशि उनके इलाज और रोजमर्रा के खर्चों में उपयोग होती है। प्रभावितों को लगभग 6–7 हजार रुपए मिलते हैं। एसडीएम ने दी जानकारी कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना ने बताया कि अब तक 1100 से अधिक लोगों के बैंक विवरण जमा हो चुके हैं और सिस्टम में एंट्री में समय लग रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी विवरण दीपावली से पहले बैंक खातों में डाले जाएंगे। एसडीएम ने कहा कि उन्होंने एनटीपीसी प्रबंधन और तहसीलदार से बात की है और शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कोरबा: हितग्राहियों को नहीं मिली NTPC क्षतिपूर्ति राशि, नाराज ग्रामीण एसडीएम ऑफिस पहुंचे Read Post »

Chhattisgarh, State