छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगम सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी

आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि राज्य के सभी नगर निगम सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। रायपुर में आयोजित एक संगठनात्मक बैठक में दिल्ली के पूर्व मंत्री और छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी मुकेश अहलावत ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है और पार्टी आने वाले चुनावों में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। मुकेश अहलावत ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के आरोपों से मुक्त होने के बाद कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा से साफ और ईमानदार राजनीति की बात करती आई है और शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और रोजगार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देती है। बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि संगठन को बूथ स्तर से लेकर विधानसभा, जिला और लोकसभा स्तर तक मजबूत किया जाए। इसके अलावा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और नगरीय निकाय चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा की गई। अहलावत ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश में चल रही “छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा” और “किसान न्याय जनसभा” जैसे कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील भी की, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की बात पहुंच सके।

छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगम सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी Read Post »

Chhattisgarh, Political, Raipur, Top News