Mobile Snatching

रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट, मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाश फरार

रायपुर में बीजेपी नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मोबाइल लूट की घटना का शिकार हो गए। यह वारदात सोमवार सुबह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास हुई, जब वे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जानकारी के मुताबिक, कौशिक सड़क पर पैदल चल रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाश उनके पास पहुंचे और हाथ से मोबाइल छीनकर तेजी से फरार हो गए। पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हुई, जिससे वे संभल नहीं सके। घटना के बाद धरमलाल कौशिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। रायपुर पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश बाइक पर सवार थे और उन्हें शक है कि आरोपियों ने पहले से रेकी की थी। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। इस घटना के बाद कांग्रेस ने रायपुर कमिश्नरेट सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हाई अलर्ट के बावजूद शहर में अपराध हो रहे हैं और कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमिश्नरेट पुलिस केवल ट्रैफिक चालान तक सीमित होकर रह गई है, जबकि शहर में लूट और अन्य आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट, मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाश फरार Read Post »

Crime, Political, Raipur

रायपुर साइंस कॉलेज हॉस्टल में देर रात बवाल: बाहरी युवकों ने की घुसपैठ, छात्रों से मारपीट और मोबाइल लूटकर फरार

रायपुर के साइंस कॉलेज हॉस्टल में रविवार देर रात हंगामे का माहौल बन गया, जब कुछ बाहरी युवक हॉस्टल परिसर में घुस आए और छात्रों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन छात्र घायल हुए हैं — जिनमें एक के सीने और पैर में चोट आई है। घटना के दौरान आरोपियों ने हॉस्टल में तोड़फोड़ भी की और एक छात्र का मोबाइल छीनकर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित छात्र देर रात सरस्वती नगर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।कॉलेज के प्राचार्य अमिताभ बैनर्जी ने बताया कि छात्रों ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है और पुलिस जांच कर रही है। विवाद की वजह क्या थी?छात्रों के अनुसार, हॉस्टल के बाहर कुछ युवक यूरीन कर रहे थे। जब छात्रों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो वे उलझ गए और देखते ही देखते हॉस्टल के अंदर घुस आए। वहां उन्होंने छात्रों से मारपीट की। एक छात्र ने जब मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया, तो आरोपियों ने उसका फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालइस घटना के बाद हॉस्टल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रों का कहना है कि देर रात परिसर के आसपास असामाजिक तत्वों की आवाजाही आम बात है। वे शराब पीते हैं, गंदगी फैलाते हैं और रोकने पर झगड़ा करते हैं। छात्रों का कहना है कि प्रबंधन सहयोग करता है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।

रायपुर साइंस कॉलेज हॉस्टल में देर रात बवाल: बाहरी युवकों ने की घुसपैठ, छात्रों से मारपीट और मोबाइल लूटकर फरार Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Top News
Scroll to Top