Medical negligence

रायपुर में मृत घोषित युवक में दिखी हरकत, अंतिम संस्कार से पहले अस्पताल लौटाया गया, इलाज के दौरान मौत

रायपुर के एक निजी अस्पताल से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल द्वारा मृत घोषित किए गए एक युवक के शरीर में अंतिम संस्कार से पहले हलचल दिखाई देने लगी। इसके बाद परिजन उसे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, भिलाई के पुरानी भिलाई क्षेत्र स्थित देव बलोदा निवासी रामअवतार रात्रे 3 जून को अपने घर के बाथरूम में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें उपचार के लिए रायपुर के लोधी पारा चौक स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि रामअवतार की पसलियों में गंभीर चोट है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। कुछ समय तक इलाज चलने के बाद अस्पताल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और शव परिजनों को सौंप दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गया। घर पर अर्थी सजाई गई, रिश्तेदारों को सूचना दी गई और अन्य व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गईं। इसी दौरान जब शव को एम्बुलेंस से घर ले जाया जा रहा था, तब परिजनों ने युवक के शरीर में हरकत महसूस की। रिश्तेदारों का दावा है कि रामअवतार के हाथ-पैर हिलने लगे थे, जिससे सभी हैरान रह गए। इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया तत्काल रोक दी गई और युवक को तुरंत रायपुर के मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। हालांकि, डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक के शरीर में हलचल दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। परिवार का कहना है कि यदि युवक के शरीर में हरकत हो रही थी, तो उसे मृत घोषित कैसे किया गया। परिजनों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मरीज को मृत घोषित करने से पहले सभी आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रियाओं और जांचों का पालन किया गया था या नहीं। मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं और जांच की मांग तेज हो गई है।

रायपुर में मृत घोषित युवक में दिखी हरकत, अंतिम संस्कार से पहले अस्पताल लौटाया गया, इलाज के दौरान मौत Read Post »

Bhilai / Durg, Crime, State, Top News

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया

रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत के साथ भर्ती हुए 24 वर्षीय अनिकेत यादव की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने की वजह से अनिकेत की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, अनिकेत को गुरुवार को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने खून की जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट दोपहर तक आई। इसके बाद डॉक्टरों ने सोनोग्राफी कराने की सलाह दी, लेकिन उस समय अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट मौजूद नहीं था। लंबे इंतजार के बावजूद सोनोग्राफी नहीं हो पाई। स्थिति बिगड़ने पर अनिकेत को कोरबा के एक निजी सेंटर में सीटी स्कैन के लिए रेफर किया गया। वहीं, तबीयत और खराब होने पर उसे फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। अनिकेत को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, लेकिन परिजनों के बार-बार आग्रह के बावजूद उसे समय पर ऑक्सीजन बेड उपलब्ध नहीं कराया गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने ऑक्सीजन देने का आश्वासन तो दिया, लेकिन इंतजार करते-करते अनिकेत ने दम तोड़ दिया। इस घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए। मामला बढ़ता देख अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया Read Post »

Uncategorized
Scroll to Top