fraud case india

ठगी के आरोपी जय प्रकाश यादव फरार, 5 हजार का इनाम घोषित

राजनांदगांव पुलिस ने ठगी के आरोपी और खुद को बीजेपी नेता बताने वाले जय प्रकाश यादव को फरार घोषित करते हुए उस पर 5 हजार रुपये का इनाम रखा है। वही जय प्रकाश यादव, जिसने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की हत्या की साजिश का दावा किया था। पुलिस के अनुसार जय प्रकाश यादव के खिलाफ राजनांदगांव और दुर्ग जिलों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के कई मामले दर्ज हैं। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में 5 लोगों से करीब 11 लाख रुपये और दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में 6 लोगों से लगभग 16 लाख रुपये ठगने के आरोप हैं। डोंगरगढ़ निवासी धीरज साहू की शिकायत पर दर्ज मामले में बताया गया कि आरोपी ने खुद को प्रभावशाली लोगों से जुड़ा बताते हुए सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और पैसे लिए। इसी तरह कई अन्य लोगों से भी अलग-अलग रकम वसूली गई। इस मामले में सह-आरोपी देवेंद्र कुमार गोरले को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि जय प्रकाश यादव अभी भी फरार है। दुर्ग में दर्ज दूसरे मामले में भी आरोपी ने किसानों और युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर लाखों रुपये ऐंठे। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग रकम तय की गई थी। कुछ लोगों ने पैसे देने के लिए अपनी जमीन तक बेच दी और कर्ज भी लिया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और उसकी जानकारी देने वालों को 5 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है। साथ ही सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखने की बात भी कही गई है। गौरतलब है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद मार्च महीने में जय प्रकाश यादव ने एक वीडियो जारी कर खुद को चर्चा में लाया था, जिसमें उसने एक फाइल दिखाते हुए विधायक की हत्या की साजिश का दावा किया था। हालांकि, उस दावे के बाद से न तो कोई ठोस जानकारी सामने आई और न ही आरोपी सार्वजनिक रूप से दिखाई दिया।

ठगी के आरोपी जय प्रकाश यादव फरार, 5 हजार का इनाम घोषित Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime, State, Top News

रायपुर में ‘आधा नोट’ ट्रिक से 35 लाख की ठगी: हवाला रकम लेकर फरार आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर में प्लाईवुड कंपनी के एक कर्मचारी से 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने ‘आधा नोट’ ट्रिक का इस्तेमाल करते हुए हवाला की रकम हासिल की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, मुंबई निवासी करण शर्मा एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है। अपने मालिक के निर्देश पर वह 11 अप्रैल को रायपुर पहुंचा था। उसे एक व्यापारी से 35 लाख रुपये नकद लेकर दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। पहले चरण में करण ने तय स्थान पर पहुंचकर एक व्यापारी से आधे नोट के सीरियल नंबर मिलान के बाद 35 लाख रुपये प्राप्त किए। इसके बाद उसने अपने मालिक को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद उसे दूसरे व्यक्ति का संपर्क नंबर और एक अन्य आधे नोट का सीरियल नंबर दिया गया। निर्देशानुसार करण वीआईपी तिराहा स्थित श्रीराम मंदिर के पास पहुंचा, जहां एक व्यक्ति ने उसे आधा नोट दिखाया। सीरियल नंबर मिलाने के बाद उसने बिना संदेह किए 35 लाख रुपये उस व्यक्ति को सौंप दिए। हालांकि, जब करण ने उस नोट की तस्वीर अपने मालिक को भेजी, तो पता चला कि नोट का सीरियल नंबर फर्जी है और पहले सौदे से मेल नहीं खाता। तब उसे अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुका है। पीड़ित की शिकायत पर तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है। साथ ही जिस मोबाइल नंबर से संपर्क किया गया था, उसके आधार पर भी आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में हवाला लेन-देन सामने आने के बाद इनकम टैक्स विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है। विभाग ने पैसों के स्रोत और लेन-देन से जुड़ी जानकारी मांगी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रायपुर में प्रतिदिन करीब 30 करोड़ रुपये का हवाला कारोबार होता है। रायपुर से मुंबई और झारखंड तक पैसे भेजने की मांग अधिक बताई जाती है। इस काम में कमीशन के तौर पर प्रति एक लाख रुपये पर 1500 से 2000 रुपये तक लिए जाते हैं। बताया जा रहा है कि यह नेटवर्क देश के बाहर भी सक्रिय है और दुबई, श्रीलंका तथा नेपाल जैसे देशों तक लेन-देन किए जाने का दावा किया जाता है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में भी हवाला नेटवर्क की पुष्टि हो चुकी है। महादेव ऐप से जुड़े मामले में चार्जशीट में यह सामने आया था कि हवाला के जरिए पैसे अधिकारियों और अन्य लोगों तक पहुंचाए जाते थे। इस नेटवर्क में कई लोग बतौर कूरियर भी काम करते थे।

रायपुर में ‘आधा नोट’ ट्रिक से 35 लाख की ठगी: हवाला रकम लेकर फरार आरोपी, जांच में जुटी पुलिस Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur
Scroll to Top