छत्तीसगढ़ के जांजगीर‑चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है

जहां एक पिता ने अपने ही 6 साल के बेटे की नहर में डुबोकर हत्या कर दी। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी पिता रेशम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। 🚔 जानकारी के अनुसार, रेशम यादव शराब का आदी था और इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से अक्सर झगड़ा और मारपीट होती रहती थी। परेशान होकर पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके भिलौनी में रहने लगी, जबकि बेटा आयुष पिता के पास ही रह गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी को बार-बार फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मार देगा और फिर खुद भी जान दे देगा। 13 मार्च की शाम वह बेटे को साथ लेकर निकला और देर रात उसे नहर में डुबो दिया। कुछ घंटे बाद वह बच्चे का शव लेकर पत्नी के घर पहुंचा और पहले दावा किया कि नशे की हालत में साइकिल समेत नहर में गिरने से हादसा हुआ। पुलिस की पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूल किया कि पत्नी के वापस न आने से वह गुस्से में था और उसी गुस्से में उसने बेटे की हत्या कर दी। 😢 पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी ने भी बयान में बताया कि पति शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट करता था, जिससे तंग आकर वह मायके में रह रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, मामला दर्ज किया और अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। ⚖️

छत्तीसगढ़ के जांजगीर‑चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है Read Post »

Chhattisgarh