रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती: 2025 में 1523 नशेड़ी वाहन चालक पकड़े गए, 680 के लाइसेंस निलंबित

रायपुर समाचार: राजधानी रायपुर में नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। वर्ष 2025 में जनवरी से दिसंबर तक कुल 1523 ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में कार्रवाई की गई है। वहीं, नियमों की अनदेखी करने वाले 680 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। यातायात पुलिस के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में 12, दिसंबर माह में 52 और पूरे साल में हजार से ज्यादा नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए हैं। रात 11 बजे से 2 बजे तक चेकिंग विशेष अभियान के तहत रोजाना रात 11 बजे से तड़के 2 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर चेकिंग पॉइंट लगाए जाते हैं। इस दौरान ब्रीथ एनालाइजर मशीन से वाहन चालकों की जांच की जाती है। मौके पर जब्त होते हैं वाहन नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन मौके पर ही जब्त कर यातायात मुख्यालय में रखा जाता है। इसके बाद आरोपियों को मोटरयान अधिनियम के तहत न्यायालय में पेश किया जाता है। जुर्माना अदा करने के बाद ही वाहन छोड़े जाते हैं। अगस्त में सबसे ज्यादा मामले जनवरी से दिसंबर 2025 के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त माह में सबसे अधिक 261 मामले दर्ज किए गए, जबकि अक्टूबर में सबसे कम 40 प्रकरण सामने आए। माहवार कार्रवाई का विवरण आगे भी जारी रहेगा अभियान यातायात पुलिस ने साफ किया है कि ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाया जा सके।

रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती: 2025 में 1523 नशेड़ी वाहन चालक पकड़े गए, 680 के लाइसेंस निलंबित Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Top News