बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर रायपुर में आक्रोश, पंडरी मंडी गेट पर यूनुस का पुतला दहन
गृहमंत्री विजय शर्मा बोले – जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई रायपुर में नए साल से पहले ड्रग्स से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक और युवती ड्रग्स, नकदी और मोबाइल के साथ नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो अमलीडीह इलाके का बताया जा रहा है। करीब 17 सेकेंड के इस वीडियो में युवक मोबाइल पर किसी से बातचीत करता दिखाई दे रहा है, जबकि युवती खुद वीडियो बनाते हुए गालियां देती नजर आती है। वीडियो में टेबल पर संभावित MDMA या कोकीन की 19 लाइन साफ दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही टेबल पर नकदी और एक क्रेडिट कार्ड भी रखा हुआ नजर आता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो खुद युवती ने ही रिकॉर्ड किया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। गृहमंत्री का बयान इस मामले पर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है और दोषियों की पहचान के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन कर रही है। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले करीब 6 महीने पहले भी रायपुर में ड्रग्स से जुड़े वीडियो सामने आए थे, जिसके बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 79 ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार किया था। उस कार्रवाई में करोड़ों रुपये का नशीला सामान जब्त किया गया था। हालांकि कुछ समय की शांति के बाद, नए साल के मद्देनजर एक बार फिर ड्रग्स नेटवर्क सक्रिय होता दिख रहा है। MDMA क्या है और कितना खतरनाक? MDMA यानी मिथाइलीनडाइऑक्सी मेथाम्फेटामाइन, जिसे मेफेड्रोन या एक्सटेसी भी कहा जाता है। यह एक सिंथेटिक ड्रग है, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये प्रति ग्राम बताई जाती है। नशा करने के बाद व्यक्ति में अत्यधिक उत्तेजना और मदहोशी आती है। ज्यादा मात्रा में सेवन जानलेवा भी साबित हो सकता है। रायपुर में कौन-कौन से नशे बिक रहे? रायपुर पुलिस ने 2025 में अब तक 700 से ज्यादा नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गांजा, MDMA, LSD, विदेशी गांजा (OG), हेरोइन, नशीली गोलियां, अफीम और कफ सिरप जैसे नशे शहर में बेचे जा रहे हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी ओडिशा से गांजा, जबकि महाराष्ट्र, दिल्ली और पंजाब-हरियाणा से ड्रग्स लाकर रायपुर सहित अन्य जिलों में सप्लाई कर रहे हैं। शहर के होटल, पब और फार्म हाउस में होने वाली प्राइवेट पार्टियों में कोडवर्ड के जरिए ड्रग्स बेचे जाने की बात भी पहले सामने आ चुकी है।

