CG Education News

हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी में LLB फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट अटका, इंग्लिश पेपर बना वजह

दुर्ग स्थित Hemchand Yadav Vishwavidyalaya में एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों का रिजल्ट अब तक जारी नहीं हो सका है। इस देरी की मुख्य वजह लीगल इंग्लिश विषय का पेपर बना है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्तर हिंदी में लिख दिए, जबकि परीक्षा के नियमों के अनुसार इसे अंग्रेजी में लिखना अनिवार्य था। जानकारी के मुताबिक करीब 80 प्रतिशत छात्रों ने इस पेपर में हिंदी का उपयोग किया, जिससे यूनिवर्सिटी प्रशासन के सामने मूल्यांकन को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। यदि नियमों के अनुसार कॉपियों की जांच की जाती है, तो बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने की आशंका है। वहीं, यदि छात्रों को राहत दी जाती है तो नियमों की अनदेखी का सवाल उठेगा। इसी दुविधा के चलते रिजल्ट फिलहाल रोका गया है। दुर्ग संभाग के दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद जिलों के करीब 5-6 कॉलेज इस यूनिवर्सिटी से संबद्ध हैं, जहां एलएलबी की पढ़ाई होती है। छात्रों को पहले ही यह निर्देश दिया गया था कि लीगल इंग्लिश का पेपर अंग्रेजी में ही लिखना है, लेकिन इसके बावजूद अधिकांश छात्रों ने हिंदी में उत्तर लिख दिए। यूनिवर्सिटी प्रबंधन का कहना है कि यह मामला अब उच्च स्तर पर विचाराधीन है। 8 मई को स्थायी समिति की बैठक बुलाई गई है, जिसके बाद 9 मई को कार्यपरिषद की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसी बैठक में तय होगा कि रिजल्ट जारी किया जाए या फिर दोबारा परीक्षा कराई जाए। रिजल्ट में देरी से छात्रों में नाराजगी बढ़ रही है। उनका कहना है कि पहले सेमेस्टर का परिणाम नहीं आने के बावजूद दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई और परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिससे वे असमंजस और तनाव में हैं। छात्र संगठनों ने भी इस मुद्दे को उठाया है और जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग की है, ताकि छात्र अपनी आगे की पढ़ाई की योजना स्पष्ट रूप से बना सकें।

हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी में LLB फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट अटका, इंग्लिश पेपर बना वजह Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Education, GOVERNMENT, Top News

शराब के नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप, DEO ने किया निलंबित

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में शिक्षा विभाग को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। लोरमी विकासखंड के लखासर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ सहायक शिक्षक लक्ष्मण कोलम के शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने तत्काल सख्त कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, यह घटना 5 जनवरी 2026 की बताई जा रही है। वीडियो में शिक्षक की हालत नशे में होने जैसी नजर आ रही है। वायरल वीडियो के बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) ने मामले की प्राथमिक जांच कर इसकी पुष्टि की और तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली एल.पी. डाहिरे को सूचना देते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की। सरकारी सेवा नियमों का उल्लंघन प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शराब के नशे में स्कूल आना न केवल शासकीय सेवा नियमों का गंभीर उल्लंघन है, बल्कि इससे छात्रों की सुरक्षा, अनुशासन और शिक्षा व्यवस्था की गरिमा पर भी सीधा असर पड़ता है। शिक्षा विभाग ने इस कृत्य को विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है। नियमों के तहत किया गया निलंबन जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीर मानते हुए इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 3 (1), (2) और (3) का उल्लंघन करार दिया। इसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (नियंत्रण, वर्गीकरण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम 9(ए) के तहत सहायक शिक्षक लक्ष्मण कोलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों में अनुशासन और बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

शराब के नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप, DEO ने किया निलंबित Read Post »

Bijapur, Chhattisgarh, Crime, Education, Kanker, Political, Sukma
Scroll to Top