बिलासपुर में शराब के नशे में युवक ने खुद को मारा चाकू, पत्नी से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम — हालत गंभीर

बिलासपुर। दिवाली के दिन शराब के नशे में झगड़े के बाद एक युवक ने खुद को चाकू मार लिया। वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सरजू बगीचा इलाके की है। जानकारी के अनुसार, घायल युवक मुकेश सारथी सरजू बगीचा का रहने वाला है और सिंधी कॉलोनी में स्थित एक किराना दुकान में काम करता है। सोमवार को दिवाली पर्व के दौरान वह शराब पीकर घर लौटा। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी मंजू सारथी से विवाद हो गया। 🔪 पत्नी से विवाद के बाद खुद को चाकू मारा झगड़े के दौरान गुस्से में आकर मुकेश ने शराब के नशे में खुद पर चाकू से वार कर लिया। उसने पेट और सीने में कई जगह खुद को घायल कर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे खून से लथपथ हालत में सिम्स अस्पताल पहुंचाया। भाई दुर्गेश सारथी ने बताया कि मुकेश शराब पीने का आदी है और इसी आदत के चलते घर में अक्सर विवाद होता रहता था। सोमवार को विवाद बढ़ने के बाद उसने खुद को चाकू मार लिया। 👮 पुलिस जांच में जुटी सिटी कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

बिलासपुर में शराब के नशे में युवक ने खुद को मारा चाकू, पत्नी से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम — हालत गंभीर Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime, Top News