भिलाई: राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के तीसरे दिन महाराष्ट्र, पंजाब और गुजरात के खिलाड़ियों ने मारी बाज़ी

दुर्ग ज़िले के भिलाई सेक्टर-6 स्थित अग्रसेन भवन में चल रही राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन किया। व्यक्तिगत हैंड बैलेंस कैटेगरी में महाराष्ट्र के नितिन पावले ने स्वर्ण पदक हासिल किया। पश्चिम बंगाल के ऋषभ चटर्जी को रजत और तमिलनाडु के अभिनेश कुमार को कांस्य मिला। बैक बेंड व्यक्तिगत श्रेणी में पंजाब की अलका कुमारी पेरीवाल ने गोल्ड मेडल जीता। महाराष्ट्र की पूर्व किनारे को सिल्वर और बिहार की साक्षी कुमारी को ब्रॉन्ज मिला। आर्टिस्टिक पेयर श्रेणी में बंगाल के लिटन दास, गुजरात के मित कुमार और जम्मू-कश्मीर के इरफान गुलजार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ का भी शानदार प्रदर्शन 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग की ट्विस्टिंग बॉडी श्रेणी में गुजरात के शाह कृष, त्रिपुरा के किशन देवनाथ और छत्तीसगढ़ के राहुल चक्रधारी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन रचित कौशिक, श्रेयस मार्कण्डेय और बीना त्रिपाठी सहित विशेषज्ञों ने किया। मुख्य अतिथि बोले – योग जीवनशैली बदलने की प्रेरणा देता है इस अवसर पर दुर्ग एसपी गोपाल गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कौशिक, समाजसेवी ईश्वर उपाध्याय और पर्यावरण मित्र सरस बर्मन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। गोपाल गर्ग ने योग को भारत की प्राचीन धरोहर बताते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

भिलाई: राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के तीसरे दिन महाराष्ट्र, पंजाब और गुजरात के खिलाड़ियों ने मारी बाज़ी Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh