छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी में देरी, बस्तर संभाग में 5 दिन तक बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से, यानी बस्तर संभाग में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, राज्य के मध्य और उत्तरी क्षेत्रों से मानसून की विदाई की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके लिए परिस्थितियाँ अब अनुकूल बन रही हैं। सोमवार को भी किसी जिले के लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यानी पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में कई जगहों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 40 मिमी बारिश नानगुर में हुई। तापमान की बात करें तो दुर्ग में अधिकतम 32.6 डिग्री और पेंड्रा रोड में न्यूनतम 16.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। अक्टूबर में सामान्य से दोगुनी बारिश इस साल अक्टूबर महीने में अब तक 109% अधिक बारिश दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर 8 अक्टूबर तक 28.3 मिमी वर्षा होती है, लेकिन इस बार 59.1 मिमी से ज्यादा पानी बरस चुका है। मानसून 10 दिन देरी से लौटेगा मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर तक की बारिश को मानसूनी बारिश माना जाता है। इसके बाद की वर्षा को पोस्ट-मानसून कहा जाता है। आमतौर पर छत्तीसगढ़ में 5 अक्टूबर के आसपास मानसून की वापसी सरगुजा से शुरू होती है, लेकिन इस बार यह करीब 15 अक्टूबर के बाद लौटेगा — यानी सामान्य से लगभग 10 दिन देरी से। बलरामपुर में 52% ज्यादा बारिश प्रदेश में अब तक औसतन 1167.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है। बेमेतरा में 524.5 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 50% कम है। वहीं बलरामपुर जिले में अब तक 1520.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 52% अधिक है। बस्तर, राजनांदगांव और रायगढ़ में वर्षा सामान्य स्तर पर रही है। बिजली गिरने का कारण बादलों में मौजूद पानी की बूंदें और बर्फ के कण आपस में रगड़ खाते हैं, जिससे विद्युत आवेश (चार्ज) उत्पन्न होता है। जब विपरीत चार्ज वाले बादल टकराते हैं, तो बिजली बनती है। सामान्यतः यह बिजली बादलों के भीतर ही रहती है, लेकिन कभी-कभी यह धरती तक पहुंच जाती है।धरती तक पहुंचने के लिए बिजली को कंडक्टर की जरूरत होती है — जैसे पेड़, पानी, बिजली के खंभे या धातु के सामान। यदि कोई व्यक्ति इनके पास होता है, तो वह बिजली की चपेट में आ सकता है।

छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी में देरी, बस्तर संभाग में 5 दिन तक बारिश के आसार Read Post »

Chhattisgarh, Top News