रायगढ़ में सेलून पर पेट्रोल डालकर आग, शराब के पैसे नहीं देने पर युवक ने दी धमकी; पुलिस की तलाश जारी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर सेलून की शटर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, विजय श्रीवास का अंबेडकर चौक के पास सेलून है। शुक्रवार को काम कर रहे विजय के पास अज्जू नाम का युवक आया और शराब के लिए पैसे मांगने लगा। विजय ने पैसे देने से मना किया, तो अज्जू ने धमकी दी और चला गया। रात में जब विजय दुकान बंद कर घर गए, अज्जू वापस आया और शटर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना CCTV में भी कैद हुई है, जिसमें युवक शटर पर आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है। आसपास के लोगों ने आग को बुझाया और बड़ा नुकसान होने से रोका। रविवार को विजय ने चक्रधर नगर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। चक्रधर नगर थाना प्रभारी जी. एल. साहू ने बताया कि अज्जू पठान के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है और उसकी तलाश जारी है। शटर पर लगी आग से खास नुकसान नहीं हुआ।

रायगढ़ में सेलून पर पेट्रोल डालकर आग, शराब के पैसे नहीं देने पर युवक ने दी धमकी; पुलिस की तलाश जारी Read Post »

Chhattisgarh, Top News