उज्जैन में हनुमान जयंती पर बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 50 हजार भक्तों को परोसा जाएगा प्रसाद
मध्य प्रदेश के उज्जैन में हनुमान जयंती के अवसर पर एक ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। देसाई नगर स्थित जयवीर हनुमान मंदिर में 13 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल भंडारे में लगभग 50,000 भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। इस अवसर पर गोल्डन वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी मौजूद रहेगी, जो इसे ‘विश्व का सबसे बड़ा नगर भोज’ के रूप में दर्ज करेगी। यह अनूठी परंपरा स्थानीय हनुमान भक्त सुनील चावंड और उनके साथियों ने 20 वर्ष पूर्व शुरू की थी। आज यह आयोजन धार्मिक से अधिक सामाजिक महत्व रखता है, जहां सभी जाति और वर्ग के लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। भक्तों को टेबल-कुर्सी पर बैठाकर दाल-बाफले और लड्डू परोसे जाते हैं, जिसे अतिथि सत्कार के रूप में देखा जाता है। इस वर्ष के आयोजन को विशेष बनाने के लिए पूरे क्षेत्र को दीपों और फूलों से सजाया गया है। 15 दिनों से चल रही तैयारियों में सैकड़ों स्वयंसेवक जुटे हैं। आयोजकों का मानना है कि यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था, बल्कि सामुदायिक सद्भाव और सेवा भाव का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करता है। विश्व रिकॉर्ड बनने के बाद यह उज्जैन की गौरवशाली परंपरा के रूप में जाना जाएगा।
उज्जैन में हनुमान जयंती पर बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 50 हजार भक्तों को परोसा जाएगा प्रसाद Read Post »
State, Top News
