Sports

‘हार के जीतने वाले को डेल्ही कैपिटल्स कहते हैं!’ – LSG के खिलाफ DC के जबरदस्त कॉम्बैक ने मचाया मेमेस का तूफान

‘हार के जीतने वाले को डेल्ही कैपिटल्स कहते हैं!’ – LSG के खिलाफ DC के जबरदस्त कॉम्बैक ने मचाया मेमेस का तूफान IPL 2025 का वो मैच जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया! सोमवार रात डेल्ही कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ऐसा कमाल किया कि क्रिकेट प्रेमियों के होश उड़ गए। 210 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जब DC 65/5 पर धराशायी हो गया, तो सभी ने मैच को खत्म मान लिया। लेकिन फिर आशुतोष शर्मा और टेलेंडर बल्लेबाजों ने जो कारनामा किया, वो ‘पीक आईपीएल’ का पर्याय बन गया। मैच का टर्निंग पॉइंट: सोशल मीडिया पर यह मैच ट्रेंड करने लगा। एक वायरल पोस्ट में कहा गया – “हार के जीतने वाले को बाजीगर नहीं, डेल्ही कैपिटल्स कहते हैं!” कई यूजर्स ने इसे IPL 2025 का अब तक का सबसे रोमांचकारी मैच बताया। यह जीत न सिर्फ DC के प्लेऑफ़ के सपनों को जिंदा रखती है, बल्कि यह भी याद दिलाती है कि आईपीएल दुनिया का सबसे अनपेडिक्टेबल और रोमांचक टी20 टूर्नामेंट क्यों है। अगर आपने मैच बीच में ही बंद कर दिया था, तो आपने क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार कॉम्बैक में से एक को मिस कर दिया!

‘हार के जीतने वाले को डेल्ही कैपिटल्स कहते हैं!’ – LSG के खिलाफ DC के जबरदस्त कॉम्बैक ने मचाया मेमेस का तूफान Read Post »

Sports, State, Top News

Good News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में सभी प्रमुख खेलों के लिए बनेगा खेल परिसर, बैठक में प्रस्ताव को मिली मंजूरी

​छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर में एक आधुनिक खेल परिसर के निर्माण का प्रस्ताव नगर निगम महापौर परिषद की बैठक में स्वीकृत किया गया है। महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में खेल परिसर के निर्माण को मंजूरी दी गई। इस परियोजना के तहत हार्स राइडिंग ट्रैक, सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल मैदान, स्विमिंग पूल, स्केटिंग रिंक, रनिंग ट्रैक, 1500 दर्शकों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम, पार्किंग सुविधा और चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इसके अलावा, खेल सामग्री की दुकानों की स्थापना भी की जाएगी। इस परियोजना में अनुभवी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन लिया जाएगा, जिससे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन संभव हो सके।​ खेल परिसर का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में, नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-28 में 40 एकड़ भूमि पर निर्माण कार्य होगा, जबकि दूसरे चरण में लगभग 12 एकड़ क्षेत्र में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 85.05 करोड़ रुपये की लागत से मल्टी परपज इंडोर स्टेडियम, रनिंग ट्रैक और सिंथेटिक फुटबॉल मैदान का निर्माण किया जाएगा। खेल एवं युवक कल्याण विभाग ने वित्त विभाग की सहमति के बाद इस परियोजना को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। ​ इस खेल परिसर के निर्माण से प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर खेल अधोसंरचना और सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे अपने कौशल को निखार सकेंगे और राज्य का नाम रोशन करेंगे।​

Good News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में सभी प्रमुख खेलों के लिए बनेगा खेल परिसर, बैठक में प्रस्ताव को मिली मंजूरी Read Post »

Education, Political, Sports, State, Top News

महवश अमु: रेडियो जॉकी से लेकर लेखिका तक, महिलाओं के सशक्तिकरण की आवाज़

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में युजवेंद्र चहल के साथ वायरल तस्वीरों से लेकर, सोशल मीडिया और किताबों तक, महवश ने हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। महवश अमु: रेडियो जॉकी, कंटेंट क्रिएटर और लेखिका की सफलता की कहानी महवश अमु, जिनका नाम आजकल हर जगह सुर्खियों में है, एक प्रसिद्ध रेडियो जॉकी, कंटेंट क्रिएटर, होस्ट और लेखिका हैं। दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल करने वाली महवश का सफर बेहद प्रेरणादायक है। उनकी शिक्षा से लेकर करियर तक, हर मोड़ पर उन्होंने खुद को साबित किया है। इस विश्वविद्यालय से शाहरुख खान, बरखा दत्त और कबीर खान जैसे मशहूर व्यक्तित्व भी पढ़ चुके हैं। 9 मार्च को, महवश को क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में देखा गया, जिसके बाद उनकी और चहल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इससे उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है, और फैंस का उत्साह चरम पर है। महवश ने 2019 से 2021 तक रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम के साथ रेडियो जॉकी के रूप में काम किया, जहां उनकी प्रैंक कॉल्स और रेडियो शो श्रोताओं के बीच बेहद पॉपुलर रहे। सोशल मीडिया पर भी उनकी एक मजबूत पहचान बन चुकी है, खासकर इंस्टाग्राम पर, जहां उनके 1.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। महवश ने अपनी लेखनी से भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने दो किताबें लिखी हैं – “Wandering Souls” और “The Bleeding Hearts”, जो महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक मुद्दों पर आधारित हैं। इसके अलावा, उन्हें बिग बॉस 14, बॉलीवुड फिल्मों और नेटफ्लिक्स सीरीज़ से भी ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने हमेशा महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक बदलाव के प्रति अपने समर्पण को प्राथमिकता दी और इन प्रस्तावों को ठुकरा दिया। महवश सोशल मीडिया का उपयोग समाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए भी करती हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान, उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर और अस्पताल के बिस्तरों की उपलब्धता के बारे में जानकारी साझा की, जिससे उन्हें समाज में एक मजबूत आवाज़ के रूप में पहचाना गया। वित्तीय दृष्टिकोण से भी महवश का करियर शानदार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 35 लाख रुपये है, और उनकी मासिक आय 70,000 से 80,000 रुपये के बीच है। उनकी वार्षिक आय लगभग 8 से 9 लाख रुपये बताई जाती है। महवश अमु न केवल एक स्टार रेडियो जॉकी और लेखिका हैं, बल्कि एक ऐसी प्रेरणा भी हैं, जिन्होंने हमेशा समाज को बेहतर बनाने की दिशा में अपने कदम बढ़ाए हैं। उनके जीवन और कार्यों से हमें सिखने को मिलता है कि सफलता सिर्फ करियर तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी होती है।

महवश अमु: रेडियो जॉकी से लेकर लेखिका तक, महिलाओं के सशक्तिकरण की आवाज़ Read Post »

Entertainment, Sports, Top News

Vanuatu PM Orders Cancellation Of Lalit Modi’s Passport Amid Probe: ‘Attempting To Avoid Extradition’

The Prime Minister of Vanuatu has asked authorities to cancel the fresh passport issued to Lalit Modi. This comes after revelations in international media about Lalit Modi being a fugitive. Days after former Indian Premier League (IPL) founder Lalit Modi filed an application with the Indian High Commission in London to surrender his Indian passport, Vanuatu Prime Minister Jotham Napat on Monday directed the Citizenship Commission to cancel the passport issued to Modi, saying that the fugitive was attempting to avoid his extradition. The development comes following recent revelations in international media that the former IPL chief is wanted by Indian law enforcement agencies in connection with his alleged involvement in the embezzlement of crores of rupees during his stint as the top boss of the IPL.

Vanuatu PM Orders Cancellation Of Lalit Modi’s Passport Amid Probe: ‘Attempting To Avoid Extradition’ Read Post »

Education, Entertainment, Sports, State, Top News
Scroll to Top